रायपुर शहर काजी आरिफ अली अजहरी पद से हटाए गए, वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने रायपुर शहर काजी मुफ्ती आरिफ अली अजहरी को पद से हटा दिया है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने शिकायतों और जांच के बाद यह आदेश जारी किया।

जानकारी के अनुसार, आपत्तिजनक आचरण की शिकायतों के बाद शहर के प्रमुख मौलानाओं की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसकी प्रति वक्फ बोर्ड को सौंपी गई। जांच के बाद आरिफ अली अजहरी को पदमुक्त कर दिया गया है और उनके स्थान पर जल्द नई नियुक्ति की जाएगी।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि काजी के आचरण से मुस्लिम समाज की छवि प्रभावित हुई है, इसलिए समाज प्रमुखों की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई