भारत दौरे से पहले ट्रंप का दावा—पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने को तैयार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और पुतिन के बीच यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर हुई बातचीत सकारात्मक रही। उनके अनुसार, बातचीत से यह संकेत मिला है कि पुतिन भी यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉक ने मॉस्को में पुतिन के साथ लगभग पांच घंटे लंबी बैठक की। चर्चा मुख्य रूप से वर्ष 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की संभावनाओं पर केंद्रित थी।
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुतिन की जेरेड कुशनर और स्टीव व्हिटकॉफ के साथ बैठक बेहद अच्छी रही। उन्होंने कहा कि वे इसकी पूरी जानकारी साझा नहीं कर सकते, लेकिन इतना जरूर कहा कि पुतिन युद्ध को समाप्त करना चाहेंगे, ऐसा उनका मानना है।
इधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ उनकी एक महत्त्वपूर्ण बैठक निर्धारित है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दुनिया की निगाहें इस दौरे पर टिकी हैं, क्योंकि इसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।





