Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Putin India Visit: न्यूक्लियर रिएक्टर से लेकर डिफेंस डील तक, आज इन अहम मुद्दों पर बात करेंगे मोदी–पुतिन

दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin India Visit) चार साल बाद भारत पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शुरू हुई दो दिवसीय यात्रा भारत–रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है।

शुक्रवार 5 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद पीएम मोदी और पुतिन के बीच 23वां भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें रक्षा सहयोग, ऊर्जा साझेदारी और छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर (SMR) पर बड़ी प्रगति की उम्मीद है।

बैठक का मुख्य फोकस बदलते भू-राजनीतिक माहौल में दोनों देशों (Putin India Visit)  के रिश्तों को मजबूत बनाना है। तेल सप्लाई बढ़ाने, भुगतान प्रणाली को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और न्यूक्लियर क्षेत्र में रोसाटॉम के साथ SMR डील पर सहमति बनने की संभावना जताई गई है। S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के अगले चरण, Su-57 फाइटर जेट प्रोजेक्ट और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर भी बातचीत अहम मानी जा रही है।

पुतिन (Putin India Visit)  के दूसरे दिन का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। वह सुबह समारोहिक स्वागत के बाद राजघाट जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता और हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। रात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ वे राजकीय भोज में शामिल होंगे और देर रात रूस रवाना होंगे।

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत रूस के साथ व्यापार घाटा कम करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। फार्मा, ऑटोमोबाइल, कृषि और समुद्री उत्पादों में निर्यात बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। दोनों देशों के मंत्री इस यात्रा को आर्थिक, सांस्कृतिक, तकनीकी और रक्षा सहयोग को नई गति देने वाला मोड़ मान रहे हैं।

कुल मिलाकर, यह यात्रा सिर्फ कूटनीतिक शिष्टाचार भर नहीं, बल्कि आने वाले दशक के भारत–रूस संबंधों की नई दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई