Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

साइको किलर पूनम: बहन की मौत से लेकर चार बच्चों की हत्या तक… जुर्मों की दास्तां है खौफनाक

हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली पूनम, जिसे पुलिस साइको किलर बता रही है, गिरफ्तार होने के बाद लगातार नए-नए चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। अपने बेटे समेत चार बच्चों की हत्या करने के आरोप में पकड़ी गई पूनम पर अब परिवार ने कई और गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि उसकी बहन की संदिग्ध मौत, ननद का गर्भपात और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के पीछे भी पूनम का ही हाथ है।

पूनम के रिश्‍तेदारों ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 4 साल पहले उसकी बहन पूजा की मौत भी हादसा नहीं, बल्कि पूनम की करतूत हो सकती है।

पानी में डुबाकर की गई दो बच्चों की हत्या

जांच में खुलासा हुआ है कि साल 2023 में पूनम ने अपने तीन साल के बेटे शुभम और भांजी इशिका की पानी में डुबाकर हत्या की थी। वारदात से एक दिन पहले उसने दोनों बच्चों का खेलते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। पूछताछ में उसने बताया कि बच्चों को तड़पते देख उसे “सुकून” मिलता था।

विधि को पहले भी नुकसान पहुंचा चुकी थी पूनम

पूनम की सच्चाई तब सामने आई जब उसके रिश्तेदार संदीप की बेटी विधि की मौत हुई। संदीप ने बताया कि पूनम ने पहले भी विधि को दो बार जान से मारने की कोशिश की थी—एक बार गर्म चाय बच्ची पर गिराकर और दूसरी बार उसकी आंख में पेंसिल मारकर खून निकालकर। हर बार पूनम ने झूठी कहानी बनाकर शक टाल दिया।

बहन पूजा की मौत पर उठे सवाल

परिवार को शक है कि पूनम अपनी बहन पूजा की खूबसूरती और पढ़ाई से जलती थी। एमएससी मैथ्स ऑनर्स कर चुकी पूजा शादी के कुछ महीनों बाद ही अचानक बीमार पड़ी और उसकी मौत हो गई। अब परिवार का मानना है कि इसमें भी पूनम का हाथ हो सकता है।

प्रेग्नेंट ननद के मिसकैरेज पर भी शक

शादी के बाद पूनम अपने पति के साथ पांच महीने की गर्भवती ननद पिंकी से मिलने गई थी। अगले ही दिन उसका मिसकैरेज हो गया। पहले इसे संयोग माना गया, लेकिन अब इस घटना को लेकर भी परिवार ने पूनम पर शक जताया है।

शादी में जलन, टब में डुबोकर हत्या

30 नवंबर को परिवार एक शादी में शामिल हुआ था। वहां पूनम ने संदीप की पत्नी राखी और बेटी विधि की खूब तारीफ की, लेकिन अंदर ही अंदर उनसे जलन महसूस कर रही थी। मौका मिलते ही वह विधि को अपने साथ पानी के टब की ओर ले गई और वहीं डुबोकर हत्या कर दी।

घर में अजीब हरकतें, भूत-प्रेत की कहानी बनाकर गुमराह

बेटे की मौत के बाद घर में कपड़े कटने, आग लगने जैसी घटनाएं होती थीं। पूनम इन घटनाओं को भूत-प्रेत का रूप देकर परिवार को गुमराह करती थी। डॉक्टरों के पास ले जाने के बावजूद उसका असली चेहरा परिवार को नहीं पता चला।

जिसकी बेटी को मारा, उसकी मां ही अब संभाल रही है पूनम का बच्चा

विडंबना यह है कि विधि की मां राखी, जिसकी बेटी की हत्या पूनम ने की, वही आज पूनम के 21 महीने के बेटे की देखभाल कर रही है और उसे दूध पिलाकर अपना फर्ज निभा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई