तमनार कोल ब्लॉक में जनसुनवाई विरोध हिंसक, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प

रायगढ़। तमनार ब्लॉक के गारे पेलमा कोल ब्लॉक सेक्टर-1 में आयोजित जनसुनवाई का विरोध हिंसक रूप ले गया। ग्रामीणों ने अचानक सड़क पर उतरकर आगजनी और पथराव किया। इस दौरान बस, कार और एम्बुलेंस समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तमनार थाना की महिला टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हुईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार खुरुसलेंगा गांव के पास एक डंपर से किसी ग्रामीण के घायल होने की अफवाह फैलने से प्रदर्शन और भी उग्र हो गया।

 

IMG 7032
Screenshot

पुलिस ने सुबह 35–40 आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

ग्रामीण संगठनों ने इस हिंसक घटना के लिए प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई