तखतपुर में MGNREGA नाम बदलने के विरोध में उग्र प्रदर्शन, शिल्पी तिवारी का केंद्र पर तीखा हमला

तखतपुर।केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘बीजी रामजी’ किए जाने के विरोध में तखतपुर क्षेत्र में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री शिल्पी तिवारी ने किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए गांधी की विरासत मिटाने की कोशिश करार दिया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिल्पी तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को योजना से हटाना बापू का अपमान है और यह केंद्र की संकुचित मानसिकता को दर्शाता है, जो धर्म की आड़ में जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि गांधी जी के नाम और विरासत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फैसला वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी और यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।

शिल्पी तिवारी ने आंकड़ों के जरिए सरकार की घेराबंदी करते हुए कहा कि यह बदलाव सिर्फ नाम का नहीं है, बल्कि इसके पीछे मजदूरों के अधिकारों पर चोट करने की मंशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले योजना की 90% राशि केंद्र से आती थी, जिसे अब 60% कर दिया गया है, जिससे राज्य पर 40% बोझ पड़ेगा। इससे फंड की कमी होगी और अंततः मजदूरों के भुगतान पर असर पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि केंद्र–राज्य खींचतान के चलते ग्रामीण मजदूर पलायन को मजबूर होंगे।

प्रदर्शनकारियों ने इस नीति को गरीबों के खिलाफ षड्यंत्रकारी कदम बताते हुए कहा कि आम जनता और किसानों के हक के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई