गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, तेलीबांधा तालाब में किया प्रतीकात्मक विसर्जन

रायपुर। बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों और एजेंसियों में लंबी कतारों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर में अनोखा प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से आम जनता परेशान है और सरकार को जल्द इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियों में लगातार लंबी कतारें लग रही हैं और समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से व्यवस्था सुधारने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में सुजीत सिंह, अजीत कुकरेजा, हीरेंद्र देवांगन, अविनय दुबे, महेंद्र कुमार सेन, वेंकट कुमार, मंगल सिंह, जसमीत सिंह, गजेंद्र साहू, राजू यादव, सुरेश बुधवानो और राधे नायक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





