भर्ती रोककर प्रमोशन का खेल: नेत्र सहायकों की सीधी भर्ती अटकी, वार्ड ब्वॉय-ड्रेसर को प्रमोशन से पदोन्नति

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग में नेत्र सहायकों की सीधी भर्ती को रोककर पदों को प्रमोशन के जरिए भरने का खेल चल रहा है। रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में दो साल से भर्ती अटकी हुई है, जबकि प्रमोशन से अब तक 125 से ज्यादा पद भर दिए गए हैं। विभागीय आदेश के तहत वार्ड ब्वॉय और ड्रेसर को लगातार नेत्र सहायक बनाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार रायपुर-दुर्ग और सरगुजा संभाग में 442 स्वीकृत पदों में से 20 प्रतिशत यानी 89 पद प्रमोशन के लिए तय थे, लेकिन अफसरों ने इससे कहीं अधिक प्रमोशन कर दिए। सितंबर 2023 में 110 पदों की भर्ती प्रक्रिया अधूरी छोड़कर निरस्त कर दी गई। पोस्टिंग ऑर्डर जारी होने से पहले आरक्षण विवाद का हवाला देकर पूरी प्रक्रिया रोक दी गई थी।

इस स्थिति से नेत्र सहायक का कोर्स कर चुके प्रशिक्षित बेरोजगारों में आक्रोश है। करीब 10 साल से वे नौकरी के इंतजार में हैं। संघ का आरोप है कि अफसर जानबूझकर “सेटिंग” से प्रमोशन कर रहे हैं। कई पदोन्नत कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्होंने विधिवत कोर्स तक नहीं किया।

वहीं विभाग ने 12 वार्ड ब्वॉय और ड्रेसर को नया कोर्स करने की अनुमति दे दी है, जबकि 50 से अधिक पहले ही कोर्स कर चुके हैं और पदोन्नति की राह देख रहे हैं।

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर, डॉ. एमपी महेश्वर ने कहा कि सीधी भर्ती पर रोक है, इसलिए विभागीय प्रमोशन से पद भरे जा रहे हैं। शासन से अनुमति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई