प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी तय, ‘लव एंड वॉर’ में कर सकती हैं स्पेशल डांस नंबर

मुंबई:करीब छह साल बाद प्रियंका चोपड़ा की एक बार फिर हिंदी सिनेमा में वापसी तय मानी जा रही है। ‘द स्काई इज़ पिंक’ (2019) के बाद से वह किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इस बीच वह हॉलीवुड में लगातार सक्रिय रही हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। फिलहाल प्रियंका एसएस राजामौली और महेश बाबू की मेगा बजट फिल्म ‘SSMB29’ में खलनायिका की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अब प्रियंका चोपड़ा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके बॉलीवुड रिटर्न की अटकलों को और हवा दे दी है। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम-लीला’ के अपने प्रसिद्ध डांस नंबर “राम चाहे लीला” का वीडियो शेयर करते हुए भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा कि जब संजय लीला भंसाली ने उन्हें यह गाना ऑफर किया, तो यह एक मुश्किल फैसला था, लेकिन उनके विजन ने उन्हें प्रेरित किया। इस पोस्ट को देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक बार फिर नजर आ सकती हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका का इसमें एक स्पेशल डांस नंबर या कैमियो हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रियंका के पोस्ट में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कोरियोग्राफर विष्णु देवा और सिनेमैटोग्राफर रवि वर्मन के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि डांस सीक्वेंस के लिए वह लंच ब्रेक में भी रिहर्सल किया करती थीं।

प्रियंका का बॉलीवुड में यह कमबैक न केवल उनके फैन्स के लिए बड़ी खबर है, बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी खास होगा। लंबे समय से इंडियन ऑडियंस प्रियंका को बड़े पर्दे पर देखने के इंतजार में है, और लगता है कि अब वो घड़ी नजदीक आ गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button