प्रधानमंत्री मोदी को ब्राज़ील का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राज़ील के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘The Grand Collar of the National Order of the Southern Cross’ से सम्मानित किया गया है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है।

सीएम साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती हुई प्रतिष्ठा, हमारी संस्कृति, लोक कल्याण की भावना और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के आदर्श को पूरी दुनिया में पहचान दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के लिए खुशी का मौका है।

सीएम ने कहा- “समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को इस शानदार सम्मान के लिए ढेरों शुभकामनाएं। आज भारत का झंडा पूरी दुनिया में शान से लहरा रहा है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई