Press Conference: NEET पेपर लीक पर NSUI का हमला, कहा- “युवाओं के सपनों की हत्या कर रही सरकार”
3 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu के निवास घेराव का ऐलान, NTA भंग करने की मांग

NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर बड़ा हमला बोला है।(Press Conference) प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली लगातार अविश्वसनीय होती जा रही है और मेहनती छात्रों का भविष्य पेपर माफियाओं तथा सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है।
3 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu के निवास घेराव का ऐलान (Press Conference)
नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में देशभर में लगभग 89 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन केंद्र सरकार परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में पूरी तरह विफल रही है। NSUI ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है, जिससे करीब 22 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
संगठन ने NTA को तत्काल भंग कर नई स्वतंत्र और पारदर्शी परीक्षा एजेंसी बनाने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, JPC जांच और पेपर लीक नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी उम्मीदें तोड़ रही है।
NSUI ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि आखिर हर बड़ी परीक्षा में पेपर लीक क्यों हो रहा है और पेपर माफियाओं को संरक्षण कौन दे रहा है। संगठन ने घोषणा की कि 3 जून 2026 को बिलासपुर के नेहरू चौक में एकत्र होकर केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu के निवास का घेराव किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।





