Press Club Elections: बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में विकास पैनल की शानदार जीत

नई कार्यकारिणी से पत्रकार हितों में बेहतर कार्य की उम्मीद

बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में विकास पैनल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सभी पदों पर कब्जा जमाया है, जिस पर सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। (Press Club Elections) विजयी प्रत्याशियों में अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ,सचिव संदीप करिहार,सह सचिव हरि किशन गंगवानी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल है। नव निर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने जीत के बाद कहा कि यह नैतिकता और सत्य की लड़ाई थी, जो पिछले दो महीनों से चल रही थी और इसमें सभी मतदाताओं ने एकजुट होकर सहयोग दिया।

पत्रकारों के हित में पूरी निष्ठा के साथ काम किया जाएगा। (Press Club Elections)

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में हुए चुनाव के दौरान गुपचुप तरीके से कई सदस्यों को सदस्यता दी गई थी, जिसका लगातार विरोध किया गया और आज उसी सत्यता की जीत हुई है। (Press Club Elections) अजीत मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में प्रेस क्लब की गरिमा को और ऊँचा किया जाएगा और पत्रकारों के हित में पूरी निष्ठा के साथ काम किया जाएगा।

वहीं पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने भी इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि सभी साथियों ने दिल से समर्थन दिया है। सचिव पद पर निर्वाचित संदीप करिहार ने भी सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सबको साथ लेकर प्रेस क्लब को नई दिशा देने का प्रयास करेगी……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई