रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू, कलेक्टर और एसएसपी ने किया दौरा

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ती आबादी और आने वाले समय में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने शहर के कई इलाकों का दौरा किया और भविष्य की योजनाओं का जायजा लिया।

इस दौरान मठपुरैना, भाटागांव, उरकुरा, एक्सप्रेस-वे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण, नए एक्सप्रेस-वे, फ्लाईओवर और रेलवे अंडरब्रिज या ओवरब्रिज बनाए जाने की संभावनाओं को देखा गया।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले 4-5 साल में रायपुर की जनसंख्या और ट्रैफिक काफी बढ़ने वाला है, इसलिए अभी से बेहतर प्लानिंग जरूरी है। उन्होंने बताया कि शहर में ट्रैफिक को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नई सड़कें, फ्लाईओवर और एक्सप्रेस-वे की योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

दौरे के दौरान पहले से प्रस्तावित परियोजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए गए।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई