Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भारत की एक ऐसी जगह, जहां गाड़ी चलाना है बैन

मुंबई।  भारत का एक ऐसा शहर है जहां गाड़ियां नहीं चलती है। यहां जाने के लिए लोगों को घोड़े की सवारी करनी पड़ती है। यह पर्यटकों के लिए एक अनोखा और सुखद यात्रा बन जाता है।

दरअसल, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित माथेरान शहर (Matheran City) देश ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया का इकलौता ऐसा शहर है, जहां किसी भी प्रकार के वाहन को चलाने पर रोक है। इस शहर को लोग ऑटोमोबाइल वहान फ्री सिटी के नाम से भी जानते हैं। यहां आपको घूमने के लिए या तो ढाई किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ेगी या फिर आप घुड़सवारी भी कर सकते हैं। यह भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है, जो मात्र 7 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

आबादी की बात की जाए, तो यह करीब 6000 के आसपास है। माथेरान पहाड़ों पर बसा होने के कारण लोगों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय हो रहा है। यह समुद्र तल से 2635 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। चारों तरफ हरियाली से घिरा होने के कारण पर्यटक यहां सुकून और शांति के लिए आते हैं। इस जगह की खास बात बता दें कि सरकार ने शहर के पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस संवेदनशील घोषित किया है। इसी कारण यहां पर एक भी गाड़ी नहीं चलती है। आप यहां पर घुड़सवारी करने के साथ ही टॉय ट्रेन का आनंद ले सकते हैं। यहां साल 1907 में टॉय ट्रेन बनवाई गई थी। यह नेरल से माथेरान के वन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा पार करते हुए 20 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

सालों भर यहां का वातावरण खुशनुमा रहता है। यहां आने वाले पर्यटक इस धरती का स्वर्ग भी कहते हैं। यहां आकर आप ट्रैकिंग का मजा भी उठा सकते हैं। यदि आपको कभी माथेरान जाने का मौका मिले, तो आप यहां पर सीधी हार्ट पॉइंट, ट्री हिल प्वाइंट, आदि जा सकते हैं। इसके अलावा, आप रामबाग, पैनारोमा प्वाइंट जा सकते हैं, जहां आपको सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का अनोखा दृश्य देखने को मिलेगा, जिसे आप देखकर आप मंत्र मुक्त हो जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई