प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली लाखों की ज़िंदगी, छत्तीसगढ़ के लोगों ने बताया अनुभव

रायपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना ने देशभर में लाखों लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बना दिया है। जो लोग पहले खुद का घर लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, आज उनके पास अपना पक्का मकान है। इस योजना की मदद से कई गरीब परिवारों को खुद का घर मिला है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
छत्तीसगढ़ के कई लाभार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर की है:
शालिग्राम नाम के एक लाभार्थी ने बताया, “करीब 10 साल पहले हमें इस योजना के तहत घर मिला था। पहले हम किराए या झोपड़ी में रहते थे, लेकिन अब हमारा खुद का पक्का घर है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं।”
गणेश गिरी ने कहा, “तीन साल पहले हमें ये घर मिला। पहले हमारा कच्चा मकान था, अब पक्के घर में रहते हैं। हमारे जीवन में बड़ा बदलाव आया है। सरकार का ये कदम बहुत अच्छा है।”
कांति नाम की महिला ने बताया, “हम पहले झुग्गी में रहते थे। आज हमें पक्का घर मिला है। यह हमारे लिए सपना जैसा था। हम प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद करते हैं।”
एक अन्य लाभार्थी ने कहा, “पहले कच्चे मकान में बहुत दिक्कत होती थी। अब पक्के घर में आराम से रह रहे हैं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी मदद है।”
श्याम सुंदर ने बताया, “सरकार की ओर से हमें घर बनाने के लिए पैसा मिला। अब हमारा परिवार खुशी से एक पक्के घर में रह रहा है। ये खुशी शब्दों में नहीं बताई जा सकती।”
मदन नाम के लाभार्थी ने कहा, “पहले बहुत परेशानी होती थी, अब अपने घर में सुकून से रह रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की इस योजना ने हमारी ज़िंदगी आसान बना दी है।”
प्रधानमंत्री आवास योजना की वजह से लाखों गरीबों को सिर पर छत मिली है। लोगों का मानना है कि यह योजना उनके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है।





