पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों के पोस्टर जारी, सूचना देने वालों को मिलेगा 20 लाख का इनाम

दिल्ली। सुरक्षा बलों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को ₹20 लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है।

सोमवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ड्रोन देखे गए। सुरक्षा बलों ने पंजाब के सांबा और पठानकोट की तरफ आ रहे ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से गिरा दिया। होशियारपुर में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
भारतीय सेना ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है। मंगलवार सुबह सभी प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य हो गए हैं।

सोमवार शाम को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। दोनों देशों ने सहमति जताई कि अब किसी भी ओर से गोलीबारी नहीं की जाएगी। इस बीच, भारत में हुए साइबर हमलों की भी जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र साइबर सेल के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से भारत पर 15 लाख साइबर हमले किए गए, जिनमें से सिर्फ 150 ही सफल रहे।

राजस्थान के कई शहरों में स्कूल-कॉलेज दोबारा खुल गए हैं, लेकिन जैसलमेर में अभी भी बंद हैं। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भी स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी 19 मई को संसद की समिति को भारत-पाकिस्तान के ताजा हालातों पर जानकारी देंगे। देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और आम लोगों से अपील की गई है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button