रायगढ़ DMF फंड पर गरमा गई सियासत, दीपक बैज का भाजपा पर तंज

रायपुर। रायगढ़ जिले के DMF (जिला खनिज न्यास) फंड को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा है।

दीपक बैज ने लिखा कि “सुपर सीएम कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे। स्थिति यह है कि भाजपा के अपने नेता और कार्यकर्ताओं को भी चिट्ठी लिखकर अपनी बात रखनी पड़ रही है। सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है, कुछ ही दिनों में सड़क पर सिर फुटव्वल शुरू हो जाएगी।”

दरअसल, रवि भगत ने रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम को पत्र लिखकर DMF फंड के दुरुपयोग की शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि खनन प्रभावित इलाकों में ही इस फंड का सही उपयोग होना चाहिए।

गौरतलब है कि भाजयुमो अध्यक्ष रहते हुए भी रवि भगत ने इस मुद्दे को कई बार उठाया था और सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट किए थे। इस पर भाजपा ने उन्हें नोटिस भी थमा दिया था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई