धान खरीदी पर सियासत गरमाई, दीपक बैज का विवादित बयान, मनरेगा बचाओ पदयात्रा शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में 14 मंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने धान को “खाया” है। बैज ने कहा कि साल 2028 में इन सभी को बेनकाब किया जाएगा।

दीपक बैज ने कहा कि धान के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव और गली-गली जाकर इन लोगों के कामों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।

इसी कड़ी में कांग्रेस ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत बुधवार को चंदखुरी से विधानसभा चौक तक पदयात्रा की शुरुआत की। इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री शिव डहरिया सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

पदयात्रा शुरू करने से पहले नेताओं ने माता कौशल्या के दर्शन किए। यह यात्रा पुराने विधानसभा चौक पर जाकर समाप्त होगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई