पंजाब ब्लास्ट पर सियासत तेज: संबित पात्रा ने भगवंत मान के बयान को बताया निंदनीय

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को निंदनीय बताया है।

पात्रा ने कहा कि बिना जांच के इस तरह के बयान देना गलत है, खासकर तब जब मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस घटना में आईएसआई की भूमिका की आशंका जताई है।

राहुल गांधी और केजरीवाल पर भी निशाना
संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उनके इशारे पर भगवंत मान ने बयान दिया। साथ ही राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए उन्हें “अनफिट लीडर” बताया और कहा कि वे चुनाव के समय सक्रिय नहीं रहते।

ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग
पात्रा ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अराजकता का माहौल नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि भाजपा वहां विकास के एजेंडे पर काम करेगी।

हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी का पटका पहनकर हिंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी हाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धमाकों के बाद जहां सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं, वहीं राजनीतिक बयानबाजी से मामला और गरमा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई