हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र-रोहित की तलाश में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीबियों के घर से करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त

रायपुर। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में वांटेड वीरेंद्र और रोहित तोमर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, लेकिन उनके करीबियों के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है।

पुलिस को कारोबारी रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के घर से 150 से ज्यादा रजिस्ट्री के दस्तावेज, करीब 3.5 करोड़ का सोना, 10 लाख की चांदी और 8 लाख रुपये नकद मिले हैं। साथ ही बैंक पासबुक, चेक और एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। मंगलवार रात 8 बजे शुरू हुई छापेमारी बुधवार सुबह 7 बजे तक चली। पुलिस को शक है कि ये संपत्तियां उन लोगों की हैं जो तोमर बंधुओं से सूद पर कर्ज लेकर बाद में ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए। पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दी है।

रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह, दोनों ही तोमर बंधुओं के करीबी माने जाते हैं। पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर इनके आलीशान मकानों की तलाशी ली। रविंदर सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसका खुद का पेट्रोल पंप और उरला में फैक्ट्री है, और उसकी संपत्ति उसकी खुद की आय से खरीदी गई है। दूसरी ओर, ऋषभ के यहां से ज्यादा कुछ नहीं मिला, आशंका है कि उसे छापे की भनक लग गई थी।

पुलिस को पहले ही तोमर बंधुओं के घर से 35 लाख नकद, 734 ग्राम सोना, तीन लग्जरी गाड़ियाँ और 120 से ज्यादा इकरारनामे मिल चुके हैं। अब तक 12 से अधिक शिकायतें सामने आई हैं, और पुलिस को संदेह है कि आरोपी उत्तर प्रदेश में छिपे हो सकते हैं। खोजबीन और पूछताछ जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई