संभल जाने निकले राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका, जाना पड़ा वापस दिल्ली

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को संभल के लिए निकले थे। अब उनके काफिले को वापस दिल्ली भेज दिया गया है। वे अब दिल्ली लौट रहे हैं और बताया जा रहा है कि वह अब संसद भवन जाएंगे। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, केएल शर्मा, उज्जल रमन सिंह, तनुज पूनिया और इमरान मसूद भी हैं। राहुल और प्रियंका, पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे गए लोगों से मुलाकात करने के इरादे से जाना चाहते हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर बैन किया है। दिल्ली के बॉर्डर पर भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और बैरिकेडिंग की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button