बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सोमवार से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मंगलवार सुबह जवान जैसे ही जंगल के अंदर पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
इस दौरान गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। उन्हें तुरंत मौके से निकालकर बीजापुर में प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस को आशंका है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। मौके पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और फोर्स जंगल में डटी हुई है।





