पुलिस जवान ने पेश की मानवता की मिसाल, मृत्यु के बाद देहदान की घोषणा

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस में पदस्थ आरक्षक वीरेंद्र शास्त्री ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने सभी को प्रेरित किया है। शास्त्री ने सिम्स अस्पताल को अपना देहदान कर मानवता और सेवा का अनोखा उदाहरण पेश किया है। आरक्षक वीरेंद्र शास्त्री ने अपने इस फैसले पर कहा, “मृत्यु के बाद मेरी देह किसी जरूरतमंद के काम आ सके, यही मेरी अंतिम इच्छा है।

मेरी इस पहल से किसी की जिंदगी रोशन हो सके तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी। वीरेंद्र शास्त्री ने न केवल पुलिस बल, बल्कि पूरे समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। उनके इस कदम से लोग अंगदान और देहदान जैसे नेक कार्यों के प्रति जागरूक होंगे।यह पहल न केवल उनके परिवार और सहयोगियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज को अंगदान और देहदान के महत्व को समझाने का एक अच्छा संदेश साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button