पूर्व मंत्री समेत छह लोगों को पुलिस ने जारी किया नोटिस, यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़िता पर की थी पोस्ट

लखनऊ| सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न की शिकार नाबालिग छात्रा की पहचान उजागर करते हुए पोस्ट करने पर पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत छह लोगों को नोटिस जारी किया है। पोस्ट तत्काल डिलीट करने की हिदायत दी गई है। स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

प्रकरण महमूदाबाद में शिक्षक के नाबालिग छात्रा को धमकाकर कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें करने से जुड़ा हुआ है। दरअसल, महमूदाबाद में गत 24 सितंबर को कक्षा छह की एक छात्रा स्कूल जा रही थी। उसके ही विद्यालय का शिक्षक फेल करने की धमकी देकर छात्रा को अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा से अश्लील हरकतें की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button