Police action: कांग्रेसी नेताओं ने आधी रात सड़क पर केक काटकर की आतिशबाजी, जिलाध्यक्ष सहित 10 गिरफ्तार

Police action (रायपुर) : आधी रात में बीच सड़क पर बर्थडे मनाना कांग्रेस नेताओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने 10 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के ये नेता आधी रात को आतिशबाजी के साथ जिलाध्यक्ष का बर्थडे मना रहे थे। लेकिन अब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बर्थडे सेलिब्रेट करना भारी पड़ गया।

मामला सुंदर नगर का है, जहां सड़क पर बर्थडे मना रहे यूथ कांग्रेस के 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू, समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सड़क पर केक काट रहे कांग्रेस नेताओं को पहले सीएसपी ने मना किया था।

लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने, जिसके बाद एसपी ने केक काट रहे लोगों को पकड़ा और कार्रवाई की। बर्थडे काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें कि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट काफी एक्शन में है। कलेक्टर-एसपी को कई बार हाईकोर्ट की तरफ से फटकार भी पड़ चुकी है। लिहाजा पुलिस प्रशासन अब प्रदूषण को लेकर कार्रवाई कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button