Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

विदेश यात्रा पर टै्स या सरचार्ज की खबरों को पीएम मोदी ने बताया झूठ, बोले- सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में चल रही ये बातें पूरी तरह झूठी हैं और सरकार का विदेश यात्राओं पर किसी तरह की पाबंदी लगाने का कोई इरादा नहीं है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार लोगों के लिए “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” और “ईज ऑफ लिविंग” को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। ऐसे में विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स लगाने जैसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ती तेल कीमतों के कारण केंद्र सरकार विदेश यात्रा पर अस्थायी टैक्स या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया था कि इससे मिलने वाली राशि सरकार के पास जाएगी और इसका इस्तेमाल बढ़ती आयात लागत के असर को कम करने में किया जा सकता है।

हालांकि, प्रधानमंत्री ने इन सभी दावों को अफवाह बताते हुए साफ कर दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है।

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अनावश्यक विदेश यात्राओं और गैर-जरूरी खर्चों से बचकर देश की विदेशी मुद्रा और ईंधन बचाने में मदद की जा सकती है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी टकराव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। कच्चे तेल और जेट फ्यूल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे एयरलाइन कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। भारत की कई एयरलाइंस ने भी सरकार से राहत की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई