Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा संपन्न, 27 समझौतों के साथ नई रणनीतिक साझेदारी का आगाज

 दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पूरी कर शुक्रवार देर रात भारत लौट आए। यह दौरा इसराइल  के साथ भारत के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। नौ वर्षों में प्रधानमंत्री का यह पहला इजरायल दौरा था, जिसमें दोनों देशों ने रिश्तों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक उन्नत करने का निर्णय लिया।

इस यात्रा के दौरान भारत और इजरायल के बीच कुल 27 समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते प्रौद्योगिकी, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग, नवाचार, विनिर्माण, आर्थिक सहयोग, कृषि तकनीक और जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करते हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की घोषणा की। इससे दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात में वृद्धि, निवेश के नए अवसर और व्यापारिक बाधाओं में कमी आने की उम्मीद है।

यात्रा के दौरान नवाचार और भविष्य की तकनीकों पर व्यापक चर्चा हुई। सेमीकंडक्टर निर्माण, स्टार्टअप सहयोग और उन्नत कृषि तकनीक में इजरायल की विशेषज्ञता का लाभ भारत को मिलेगा। जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं पर भी सहमति बनी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग की ठोस नींव है। 27 समझौतों के साथ दोनों देशों ने साझेदारी को नई दिशा दी है, जो आने वाले वर्षों में रक्षा, अर्थव्यवस्था और तकनीकी विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिणाम दे सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई