आसियान समिट में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, कांग्रेस ने कसा तंज – जयराम रमेश बोले, “ट्रंप के सामने आने से बच रहे हैं प्रधानमंत्री”

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार मलेशिया में होने वाले आसियान समिट में शामिल नहीं होंगे। वे इस सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने इस फैसले पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने आने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले पीएम को मिस्र में हुए गाज़ा शांति सम्मेलन में भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने वह निमंत्रण भी इसी वजह से ठुकरा दिया था।

जयराम रमेश ने एक्स (X) पर लिखा, “कई दिनों से यह अटकलें लग रही थीं कि प्रधानमंत्री मोदी कुआलालंपुर जाएंगे या नहीं। अब यह तय हो गया है कि वे नहीं जाएंगे। यानी कई विश्व नेताओं से मिलने और खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने का मौका खो गया।”

उन्होंने आगे लिखा, “पीएम मोदी ट्रंप के सामने नहीं आना चाहते। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करना एक बात है, लेकिन उस व्यक्ति से आमने-सामने मिलना, जिसने कई बार भारत पर तेल और रक्षा समझौतों को लेकर बयान दिए हैं – यह उनके लिए जोखिम भरा है।”

कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए लिखा, “शायद प्रधानमंत्री अब उस पुराने गाने को याद कर रहे होंगे – ‘बच के रहना रे बाबा, बच के रहना’।”

बता दें, आसियान समिट 26 से 28 अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित होगी। मलेशिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। ट्रंप 26 अक्टूबर को दो दिन के दौरे पर कुआलालंपुर पहुंचेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई