महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की अपील: “अंतरात्मा की आवाज सुनें, नारी शक्ति के पक्ष में वोट करें”

नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण बिल पर जारी बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से भावनात्मक अपील की है। उन्होंने कहा कि सांसद अपने घर की मां, बहन, बेटी और पत्नी को याद कर अंतरात्मा की आवाज सुनें और महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि देश की आधी आबादी को उनका हक मिलना चाहिए और अब समय आ गया है कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर सालों तक राजनीति होती रही है, लेकिन अब इसे लागू कर महिलाओं को सशक्त बनाने का मौका है। पीएम ने सांसदों से अपील की कि वे संवेदनशीलता के साथ फैसला लें और नारी शक्ति को नए अवसर देने में सहयोग करें।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अगर यह बिल सर्वसम्मति से पारित होता है, तो इससे न सिर्फ महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि देश का लोकतंत्र भी और सशक्त बनेगा।

लोकसभा में इस बिल पर मतदान शाम 4 बजे होना है, जिस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई