भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, बोले- पार्टी हमारे लिए मां के समान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां पार्टी को मां के समान माना जाता है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए भावनात्मक अवसर होता है।

पीएम मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रसेवा का अवसर दिया है, जिसके लिए वे कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस शिखर पर पहुंची है, उसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का तप, त्याग और समर्पण है।

चुनावी राज्यों में नई ऊर्जा का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां पार्टी में नई ऊर्जा और कार्यशैली में नवीनता दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की।

संघ से मिली प्रेरणा

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मार्गदर्शन में भाजपा ने साफ नीयत और सुचिता के साथ राजनीति में कदम रखा और समय के साथ खुद को मजबूत कैडर आधारित पार्टी बनाया। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button