Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

PM मोदी ने पंजाब-हिमाचल को 3100 करोड़ की सहायता दी, AAP ने कहा;जख्मों पर नमक छिड़का

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के लिए कुल 3100 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया। पंजाब को 1600 करोड़ और हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

गुरदासपुर में पीएम ने 19 किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की। पंजाब के लिए सहायता पैकेज की घोषणा पर AAP नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मंत्री बरिंदर गोयल ने इसे “मजाक” बताया, जबकि प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र ने “पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़का है।” कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी कहा कि 1600 करोड़ “ऊंट के मुंह में जीरा” है, क्योंकि नुकसान 20 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ है।

इससे पहले पीएम मोदी ने हिमाचल के कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का सर्वे किया। कांगड़ा में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अधिकारियों से प्रेजेंटेशन लिया। उन्होंने यहां 1500 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया। पीएम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की। मंडी की बाढ़ में माता-पिता और दादी को खो चुकी एक साल की बच्ची नितिका को उन्होंने गोद में उठाया और टॉफी दी। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने धर्मशाला में राहत कार्यों की समीक्षा की और NDRF-SDRF टीमों की हौसला अफजाई की। वहीं, पंजाब और हिमाचल दोनों जगह विपक्षी दलों ने केंद्र की मदद को नाकाफी बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई