Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

PM मोदी ने रचा इतिहास, तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने लगातार 4,078 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंदिरा गांधी 4,077 दिन तक देश की प्रधानमंत्री रहीं थीं। इस उपलब्धि के साथ मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। उनसे आगे अब केवल पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में कई ऐतिहासिक मील के पत्थर छुए हैं। वह आजादी के बाद जन्मे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं और गुजरात जैसे गैर-हिंदी भाषी राज्य से आने वाले पहले पीएम भी हैं। उन्होंने 2014, 2019 और 2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाई है। इससे पहले केवल नेहरू और इंदिरा गांधी को ऐसा जनसमर्थन मिला था। मोदी छह बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने वाले इकलौते नेता हैं। उनका सफर चाय बेचने से शुरू होकर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचा है। उन्होंने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया और फिर 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने।

जवाहरलाल नेहरू अब भी पहले स्थान पर

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली है, लेकिन कार्यकाल की लंबाई के मामले में वह अब भी नेहरू से पीछे हैं। पंडित नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक लगातार 6,126 दिन तक देश के प्रधानमंत्री रहे, जो अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है।

 पीएम मोदी ने कांग्रेसी वर्चस्व को दी चुनौती

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति की दशा और दिशा को बदला है। उन्होंने गैर-कांग्रेसी राजनीति को मजबूत आधार दिया और लंबे समय से कायम कांग्रेस के वर्चस्व को चुनौती दी। आजादी के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अब तक सबसे लंबा गैर-कांग्रेसी कार्यकाल पूरा किया है और दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है।

मोदी ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने एक ही पार्टी से छह चुनाव तीन राज्य स्तर पर और तीन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार जीते हैं। राज्य और केंद्र में मिलाकर वह अब तक 24 वर्षों से अधिक समय तक लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक मानी जाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई