PM मोदी 8वीं बार जापान दौरे पर पहुंचे, गायत्री मंत्र से हुआ स्वागत

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह दो दिन के जापान दौरे पर टोक्यो पहुंचे। यहां टोक्यो के एक होटल में स्थानीय कलाकारों ने उनका स्वागत गायत्री मंत्र और पारंपरिक नृत्य के साथ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की और उनका अभिवादन किया।

बतौर प्रधानमंत्री यह उनकी आठवीं जापान यात्रा है। उनसे पहले मनमोहन सिंह ने सबसे ज्यादा तीन बार जापान का दौरा किया था। पीएम मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे, जहां दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

comp 1 8 1756431068

जापान रवाना होने से पहले मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह यात्रा भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करेगी। आज प्रधानमंत्री मोदी अपने जापानी समकक्ष PM इशिबा से मुलाकात करेंगे। वार्षिक सम्मेलन के दौरान सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी। इसके बाद दोनों नेता डिनर करेंगे।

मोदी 30 अगस्त को जापान के मियागी में उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे, जहां बुलेट ट्रेन के कोच तैयार किए जाते हैं। जापानी मीडिया के अनुसार, इस यात्रा में जापान भारत में लगभग 10 ट्रिलियन येन (5.93 लाख करोड़ रुपए) के निवेश की घोषणा कर सकता है।

इसके अलावा, इस दौरे में 100 से अधिक MOU पर साइन होने की उम्मीद है। सेमीकंडक्टर, कम्युनिकेशन, क्लीन एनर्जी, मेडिसिन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर नई पहल की शुरुआत भी संभव है। यह यात्रा अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद और भी अहम मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button