सरकारी अस्पताल से मिली कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा मिलने का दावा किया गया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। महिला ने सिरप का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे मामला और चर्चा का विषय बन गया।

मामला देवपुरी शहरी स्वास्थ्य केंद्र का है। गर्भवती महिला देविका साहू ने बताया कि शनिवार को दोपहर में वह कैल्शियम सिरप पी रही थीं, तभी बोतल से मांस जैसा टुकड़ा निकला। टुकड़े को हाथ में देखकर उन्हें काफी घिन्न महसूस हुई और परिवार भी सकते में आ गया। इसके बाद महिला बोतल लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं।

अस्पताल के स्टाफ ने सिरप की बोतल को सील कर सुरक्षित रख दिया है ताकि जांच की जा सके। बताया जा रहा है कि यह सिरप छत्तीसगढ़ मेडिकल सप्लाई कंपनी (सीजीएमएससी) से सप्लाई किया गया था। सीजीएमएससी के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सिरप में मांस जैसी संदिग्ध चीज मिलने की शिकायत सामने आई है।

सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने मामले की जांच की बात कही है, लेकिन चूंकि यह मामला सीजीएमएससी से जुड़ा है, इसलिए औपचारिक जांच उसी संस्था द्वारा की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सिरप में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलना क्वालिटी कंट्रोल पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि जांच पूरी होने तक केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। मामले की जांच में यह स्पष्ट होगा कि बोतल में वास्तव में मांस का टुकड़ा था या कोई अन्य सामग्री। इस घटना ने राज्य के सरकारी मेडिकल सप्लाई सिस्टम की क्वालिटी कंट्रोल प्रक्रिया पर भी ध्यान आकर्षित किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई