Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

फिल्मी स्टाइल में 40 किलोमीटर पीछा करने के बाद पकड़ा गया पिकअप चोर, जानें पूरा मामला

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी पिकअप को चोरों ने पार कर दिया। चालीस किलोमीटर तक वाहन मालिक ने अपने साथियों के साथ चोरों का पीछा किया और आखिरकार एक चोर को पड़ोसी जिले सीधी के एक गांव में दबोच लिया। जबकि उसके पांच अन्य साथी वाहन छोड़ भागने मे कामयाब रहे।

यह घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी मे बीती रात्रि घटित हुईं। चोर को पकड़ने के बाद वाहन मालिक ब्योहारी थाना पहुंचा और सारा घटनाक्रम बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पकड़े गए आरोपी समेत उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ ब्योहारी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

जानकारी के अनुसार ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साखी निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार बैस 27 वर्ष पिता चन्द्रमणि बैस की पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 52 जी 0145 सभापति बैस के घर के सामने खड़ी थी। बीती रात 10 बजे स्टार्ट होने की आवाज आने पर वे घर से बाहर निकले तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनका वाहन लेकर जा रहा है। इसके बाद वाहन मालिक ने अपनी मोटरसाइकल से चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। साथ हीं अपने साथियों को फोन कर घटनाक्रम बताया। इसके बाद पिकअप मालिक के कुछ साथी भी एक बोलेरो वाहन से चोरों के पीछे उन्हें पकड़ने निकल पड़े।

आखिरकार 40 किलोमीटर तक चोरों का पीछा करने के बाद चोर भी घबरा गए कि अब वे पकड़े जाएंगे। इसके बाद सीधी जिले के चमराडोल बैरियर के आगे रास्ते में चोरी किया गया पिकअप वाहन छोड़कर भाग गए। जबकि भागते समय एक चोर को वाहन मालिक व उसके साथियों ने दबोच लिया। जिसके बाद उक्त आरोपी को पकड़कर अपने साथ ब्योहारी थाना लेकर आए और मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने उक्त पकड़े गए आरोपी संकर्षण कोरी निवासी ब्यौहारी समेत उसके पांच अन्य साथियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई