पटवारी रेवती रमन सिंह निलंबित, सरकारी जमीन बेचने के लगे थे आरोप

बिलासपुर। कोटा तहसील के ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को सरकारी जमीन के अवैध रूप से बेचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कोटा के अनुविभागीय अधिकारी ने की है।

शिकायत मिली थी कि पटवारी रेवती रमन सिंह ने जंगल की जमीन (खसरा नंबर 69/2) को गलत तरीके से बेचने की कोशिश की। जांच में यह आरोप सही पाया गया, जिसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

निलंबन के दौरान रेवती रमन सिंह को रतनपुर तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता (सस्पेंशन के दौरान मिलने वाला भत्ता) दिया जाएगा। साथ ही तहसीलदार कोटा को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक हफ्ते के भीतर विभागीय जांच शुरू करें।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम तेन्दुआ के हल्का नंबर 11 का काम अब पटवारी विनय बोले को सौंपा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button