AIR इंडिया की वजह से पटना एयरपोर्ट में हंगामा…

पटना

AIR इंडिया: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में आये दिन कुछ न कुछ गड़बड़िया सामने आ रही है, इसी बीच फिर से एयर इंडिया की 2 फ्लाइट शनिवार को यात्रियों का लगेज लिए बिना ही पटना लैंड हुईं। बेंगलुरु से पटना पहुंची फ्लाइट IX2936 में 180 यात्री सवार थे , और इन सभी यात्रियों का सामान लिए बिना ही फ्लाइट पटना पहुंच गयी। वही इसी तरह चेन्नई से पटना पहुंची फ्लाइट XI1634 भी यात्रियों का लगेज छोड़ आई।
पटना
जहाँ एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा शुरू हो गया। एअर इंडिया ने यात्रियों से कहा कि वजन ज्यादा हो गया था, इसलिए लगेज नहीं ला पाए।
यात्रियों को नहीं दी गई जानकारी
वही आज एअर इंडिया की कोई भी फ्लाइट पटना नहीं आ रही है, इसलिए कल सुबह 8 बजे तक सामान पहुंचने की बात कही गई है।
comp 113 1750489526
लगेज नहीं मिलने पर यात्रियों में आक्रोश पैदा हो गया। जिसके बाद एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों का सामान सीधे उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और CISF के जवानों ने यात्रियों को शांत कराया। वही कई ऐसे पैसेंजर भी थे, जिन्हें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन, लगेज नहीं आने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button