Parent Application: कोटा में सेंट जेवियर्स स्कूल बंद, आरटीई छात्रों का भविष्य अधर में

अभिभावकों की कलेक्टर से गुहार – भरनी स्कूल में दिलाया जाए प्रवेश

कोटा स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बंद होने की घोषणा के बाद (Parent Application) वहां पढ़ रहे आरटीई विद्यार्थियों का भविष्य संकट में आ गया है। इसको लेकर अभिभावकों ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर उचित व्यवस्था की मांग की है।
अभिभावकों के अनुसार उनके बच्चे शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत इस स्कूल में अध्ययनरत हैं।

भरनी स्कूल में दिलाया जाए प्रवेश  (Parent Application)

स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी परिपत्र में बताया गया है कि 1 अप्रैल 2026 से कोटा परिसर की शैक्षणिक गतिविधियों का विलय भरनी स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में किया जाएगा और कोटा शाखा बंद कर दी जाएगी।अभिभावकों ने मांग की है कि जब दोनों स्कूलों का विलय हो रहा है, तो आरटीई विद्यार्थियों को भी भरनी स्थित मुख्य शाखा में प्रवेश दिया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बिना बाधा जारी रह सके। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई