पारापुर डायवर्सन योजना को 9.30 करोड़ की मंजूरी, 350 हेक्टेयर में पहुंचेगी सिंचाई सुविधा

बस्तर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने बस्तर जिले के विकासखंड लोहांडीगुड़ा में स्थित पारापुर डायवर्सन योजना के कार्यों के लिए 9 करोड़ 30 लाख 11 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस योजना से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
योजना के तहत लगभग 350 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खेती को मजबूती मिलेगी और उत्पादन बढ़ेगा। शासन द्वारा इस योजना के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, जगदलपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस स्वीकृति के बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ होने की संभावना है, जिससे लोहांडीगुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। सिंचाई सुविधा बढ़ने से क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।





