PARAGLIDING HADSA: गोवा में पैराग्लाइडिंग हादसा, पुणे की महिला और ट्रेनर की मौत

गोवा। गोवा में शनिवार शाम पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे में पुणे की पर्यटक और ट्रेनर की मौत हो गई है। घटना केरीगांव के पास केरी पठार में हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है। मृतकों का नाम शिवानी दाबले और ट्रेनर का नाम सुमन नेनाली बताया जा रहा है। जिस कंपनी में हादसा हुआ, वो अवैध रुप से संचालित हो रही थी।

घटना के बाद पुलिस ने कंपनी के मालिक शेखर रायजादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पैराग्लाइडर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चट्टान से गिरकर खड्डे में जा गिरा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कंपनी मालिक पर केस दर्ज

पुलिस ने पैराग्लाइडिंग कंपनी के मालिक शेखर रायजादा को गिरफ्तार कर लिया है। शेखर रायजादा पर आरोप है कि उसने बिना अनुमति और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था किए बिना अपनी कंपनी के पायलट को विदेशी पर्यटकों के साथ पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी।

गोवा के डाइरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस आलोक कुमार ने इस मामले में कहा कि कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी परेश काले के अनुसार, आरोपी शेखर रायजादा ने जानबूझकर अपनी कंपनी के पायलट को बिना लाइसेंस के पैराग्लाइडिंग कराने की अनुमति दी, जिससे पर्यटकों की जान खतरे में पड़ी। हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button