पंचायत चुनाव तीसरा चरण, 103 सीटों पर जीती भाजपा

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का तीसरा और अंतिम चरण 23 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ। राज्य के 50 विकासखंडों में 53 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए।

अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 147 सीटों में से 103 सीटों पर विजय प्राप्त की है। पूर्व भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के तीसरे चरण के परिणाम कल तक आ जाएंगे, और इसके बाद लगभग सभी जिला पंचायतों में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेगा। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि 90 जनपद पंचायतों में भी भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई