Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भारत के साइबर हमलों से घबराया पाकिस्तान, रक्षा, वित्त और मीडिया विभागों को लेकर जारी की गई चेतावनी

इस्लामाबाद | 29 अप्रैल 2025
भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की कसम के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। भारत की आक्रामक नीति और जवाबी कदमों से पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार सकते में है। इसी डर के चलते पाकिस्तान सरकार ने अपने संवेदनशील विभागों—रक्षा, वित्त और मीडिया—को लेकर साइबर हमलों की आशंका जताते हुए एडवाइजरी जारी की है।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (NCERT) ने दक्षिण और मध्य एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए चेतावनी दी है कि भारत समर्थित हैकर्स क्षेत्रीय अस्थिरता का लाभ उठाकर पाकिस्तान पर साइबर हमला कर सकते हैं। एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमला किया जा सकता है।

एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि साइबर हमले के दौरान स्पीयर फिशिंग, मैलवेयर और डीपफेक जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल हो सकता है। हमलावर संवेदनशील सूचनाएं चुराने और सरकारी गोपनीयता भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। रक्षा, वित्त और मीडिया जैसे विभाग विशेष तौर पर निशाने पर बताए गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह एडवाइजरी भारत की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई के संकेत मात्र है। इससे पहले भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव डाला था और अब साइबर हमले एक और हथियार बनते नजर आ रहे हैं।

सरकार ने सभी संस्थानों से साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने को कहा है। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है और सीमा पर भी हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई