फर्जी खबरों से बाज नहीं आया पाकिस्तान, PIB ने किया खुलासा

भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चला तनाव 10 मई को थम गया, जब अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हो गए। लेकिन शांति के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से फिर से गोलीबारी की खबरें सामने आईं। भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत करारा जवाब दिया, जिसके बाद फिलहाल सीमा पर शांति बनी हुई है।

इस बीच पाकिस्तान की दुष्प्रचार मशीन एक बार फिर सक्रिय हो गई है। सोशल मीडिया पर भारतीय सेना को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। तरह-तरह के फर्जी मैसेज और इन्फोग्राफिक वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि एलओसी पर भारी नुकसान हुआ है और आर्टिलरी का आदान-प्रदान हुआ।

सरकार की तरफ से PIB फैक्ट चेक ने इन सभी दावों को झूठा और गुमराह करने वाला बताया है। PIB का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत अफवाहें फैलाई जा रही हैं ताकि लोगों में डर पैदा हो और सेना की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर सेना के नाम पर लोगों से फर्जी तरीके से पैसा मांगने की कोशिश की गई थी। एक वायरल मैसेज में दावा किया गया था कि सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक बैंक खाता खोला है। PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को भी झूठा करार देते हुए कहा कि यह ठगी की साजिश है और सेना का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

सरकार की अपील है कि लोग ऐसे वायरल मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी खबर की सच्चाई जानने के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही ध्यान दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button