पाकिस्तान ने 3 घंटे में तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में फायरिंग और ड्रोन अटैक

दिल्ली।  भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ था। लेकिन इसके महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया। रात 8 बजे से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों जैसे अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा और उधमपुर में फायरिंग और गोलाबारी शुरू हो गई। राजौरी में तोप और मोर्टार से हमला हुआ, जबकि उधमपुर में ड्रोन से हमला किया गया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ये कैसा सीजफायर है? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।” सीजफायर के ऐलान के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर जिलों में ब्लैकआउट हटाया गया था, लेकिन अब दोबारा बिजली काट दी गई है और लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।

सीजफायर की घोषणा सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने बताया कि अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों ने हमले रोकने पर सहमति जताई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय DGMO को फोन करके सीजफायर पर सहमति जताई। यह शनिवार शाम 5 बजे से लागू हुआ। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी युद्धविराम की पुष्टि की। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दोनों देशों से बात करके शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद की निंदा की लेकिन भारत से संयम बरतने को भी कहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई