Painful Death : चकरभाठा ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात युवक, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Painful Death : रेल पटरी पार करते वक्त हादसे का अंदेशा, युवक की जेब से गोवा-बिहार की टिकट बरामद

Painful Death : चकरभाठा ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात युवक, मौके पर ही दर्दनाक मौत
बिलासपुर के चकरभाठा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। (Painful Death)घटना की सूचना बिल्हा स्टेशन मास्टर द्वारा रात करीब 8 बजे दी गई, जिसके बाद रेलवे पुलिस, चकरभाठा थाना और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी जेब से वास्कोडिगामा (गोवा) से जर्सिडी (बिहार) की ट्रेन टिकट बरामद हुई है। हालांकि वह ट्रेन शुक्रवार की रात गुजर चुकी थी, और युवक की मौत शनिवार को हुई, जिससे यह संदेह गहराता है कि वह शायद किसी और ट्रेन की चपेट में आया या चलती ट्रेन से गिरा। शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Painful Death : रेल पटरी पार करते वक्त हादसे का अंदेशा, युवक की जेब से गोवा-बिहार की टिकट बरामद
स्थानीय लोगों ने भी पहचान से इनकार किया है। वहीं घटनास्थल के पास शराब दुकान होने के कारण पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिससे शराब सेवन की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल शव को मर्ग पंचनामा के बाद सिम्स मर्चुरी में पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। यह हादसा लोगों के लिए एक सबक है कि सफर या बाहर निकलते वक्त पहचान पत्र और मोबाइल में इमरजेंसी नंबर जरूर रखें, ताकि ऐसे वक्त पर परिजनों तक सूचना आसानी से पहुंचाई जा सके





