बिलासपुर में धान घोटाले का पर्दाफाश! 104 क्विंटल अवैध धान जब्त

बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां धान के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यहां इन दुकानों से 104 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार गनियारी के रहने वाले सूरज जायसवाल की दुकान जायसवाल किराना एवं जनरल स्टोर से 30 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। तो वहीं दूसरी ओर सकरी के दुलीचंद पवन अग्रवाल जो कि धान ट्रेडिंग करने का काम करते है यहां से अवैध रूप से रखे गए 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी तरह किरारी गांव के दो कोचिया और फुटकर व्यापारियों के कब्जे से 54 क्विंटल धान बरामद की गई है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई