राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म; कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट

दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर रविवार को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, कोटा जैसे जिलों में भी पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। अगले दो दिन तक धूलभरी आंधी और तेज गर्म हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना जताई गई है।

हीटवेव का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्यप्रदेश तक फैला हुआ है। 10-11 जून को इन राज्यों में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के प्रयागराज और झांसी में तापमान 44 डिग्री पार पहुंच गया, वहीं बिहार के 26 जिलों में भी यलो अलर्ट है।

दूसरी ओर, मानसून की रफ्तार धीमी है और यह फिलहाल बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर रुका है। इसके 15 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसी बीच, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मई 2025 में बारिश का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना है। देश में औसतन 126.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 106% अधिक रही। सिक्किम के चाटेन में भूस्खलन के कारण फंसे 28 नागरिकों और 20 जवानों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया है। कई अन्य जवान अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई