दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका: 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली: दिल्ली में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए प्रतिष्ठित पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. नौकरी का ये मौका देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में है. डीयू में प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बड़ी संख्या में भर्तियां निकली हैं. इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू जल्द शुरू होने वाली है. अगर आप यूजीसी द्वारा निर्धारित योग्यता रखते हैं तो ये वैकेंसी आपके लिए ही है.

दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय ने अलग-अलग विभागों में प्रोफेसर के 145, एसोसिएट प्रोफेसर के 313 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 116 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. कुल मिलाकर दिल्ली विश्वविद्यालय में 574 पदों पर भर्ती का मौका है. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होगी जो 24 अक्टूबर तक चलेगी. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले 14 अक्टूबर को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा. इसमें Work with DU के विकल्प पर क्लिक करने के बाद वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन दिखेगा.

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर तीनों पदों को लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन डीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसमें ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिखेगा जिस पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके साथ ही किस विभाग व श्रेणी में कितने पद खाली हैं यह जानकारी भी अलग से तीनों पदों के बारे में दी गई है. दिए गए लिंक पर क्लिक करके अभ्यर्थी विभागवार खाली पदों के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button