कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की मांग पर 1170 करोड़ के विकास कार्य बजट में स्वीकृत

कोटा। विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधायक अटल श्रीवास्तव की मांग पर कोटा क्षेत्र के सड़क, पुल, एनीकट और सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 1170 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें जलसंसाधन विभाग के तहत 1127.15 करोड़ और लोक निर्माण विभाग के तहत 43.20 करोड़ के कार्य शामिल हैं।

सड़क और पुल निर्माण को 43.20 करोड़ की मंजूरी

कोटा क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण के लिए 4320 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसमें रतनपुर से कोटा मार्ग (25 किमी) के मजबूतीकरण, खुरदुर महुकांपा से बाकीघाट (4 किमी), इमलीपारा से नागचुआं (7 किमी), कुरूवार से टेंगनमाड़ा (1.5 किमी) सहित अन्य सड़कें और पुलों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, रतनपुर बायपास ग्रीन फील्ड मार्ग, कोटा में नया बायपास मार्ग और 4 लेन सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी बजट में शामिल किया गया है।

जल संसाधन विभाग के तहत 1127.15 करोड़ की योजनाएं

जल संसाधन विभाग ने सिंचाई और जल संरक्षण के लिए 1127.15 करोड़ का बजट मंजूर किया है। इसमें बेलगहना में अरपा नदी तटबंध संरक्षण, खोंगसरा व्यपवर्तन योजना, छपराटोला फीडर जलाशय, चांपी जलाशय योजना, नवागांव सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना, लक्षनपुर व्यपवर्तन सिंचाई योजना सहित बांधों की सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और एनीकट निर्माण कार्य शामिल हैं।

 

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने क्षेत्र की जनता के लिए इन परियोजनाओं को बजट में शामिल करने हेतु जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। ये योजनाएं कोटा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने में अहम साबित होंगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय