Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम विष्णुदेव साय ने किया श्रद्धांजलि अर्पण, कहा – छत्तीसगढ़ का नाम भी उनकी ही देन

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राजधानी रायपुर के अवंती विहार चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि छत्तीसगढ़ का नाम और इसका अलग राज्य बनने का श्रेय अटल जी को ही जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे कवि भी थे, पत्रकार भी और एक महान नेता भी। उनके भाषण सुनने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 साल पूरे हो रहे हैं और इसी उपलक्ष्य में 25 सप्ताह तक चलने वाला ‘रजत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। यह वर्ष अटल जी का जन्मशताब्दी वर्ष भी है, इसलिए इसे ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया गया है। इसके तहत राज्य में अधोसंरचना विकास के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है।

सीएम ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य को बनाने का जो सपना देखा था, आज राज्य उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले 25 सालों में विकसित राज्य बनने के लिए सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ का रोडमैप भी तैयार किया है।

अपने संस्मरण साझा करते हुए साय ने कहा कि उनका सौभाग्य रहा कि जब अटल जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब वे संसद के सदस्य थे। उन्होंने संसद में अटल जी के भाषण सुने और उनकी वाक्पटुता को नजदीक से महसूस किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि संवाद, सहमति और संवेदना की कला बताया। उनकी वाणी आज भी लोगों के दिलों में गूंजती है।

इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा और खाद्य निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई